इटावा/बलरई:- बलरई थाना क्षेत्र के गांव में एक छः वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़त के पिता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव का 14 वर्षीय किशोर अपने 8 वर्षीय दोस्त लड़के के सहयोग से 6 साल के बालक को बहला-फुसलाकर गांव से बाहर जंगल मे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नही बालक के चीखने पर मुंह दबा कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीडि़त बालक ने अपने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। बादी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
रिपोर्टर:- सुबोध पाठक