प्रथम शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव के लिए आज दातागंज मे किया गया ऑडिशन


 


बदायूँ:- गौरव क्लब से आये सचिव अमन मयंक शर्मा ने कहा कि शकील बदायूँनी ने भारत के करोड़ो लोगो के दिलो में स्थान बनाया है। शकील जी भारत के इतिहास के रूप में याद किये जायेंगे। ऑडिशन में ज्योति बाल विद्यालय, ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृतिका यूथ डेवलपमेंट एकेडमी, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, ज्योति इण्टर कालेज, आदि संस्थान के छात्र/ छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।


प्रतिभागियों में अनुष्का सक्सेना, दिव्यता जौहरी, की प्रस्तुति को उपस्थित जनसमुदाय ने जोरदार तालियों से सराहा। निर्णायक मण्डल में बदायूँ गौरव क्लब के नवीन सक्सेना, रफत खां, करुणेश, कौशल रहे। सफल प्रतिभागियों को शकील बदायूँनी महोत्सव में अपनी कला को दिखाने का अवसर दिया जावेगा।


इस अवसर पर संस्था के सचिव अमन मयंक के द्वारा ज्योति संस्थान की संस्थापिका श्रीमती सुशीला जोहरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माही कश्यप, आरती कश्यप, शीतल, मोहित, सुनीता, दिव्यता जौहरी, कृतिका सक्सेना, यश गुप्ता, मानशी गौतम, राजन,विनीता राठौर, सोनाक्षी आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर शरद जौहरी, रीतेश जोहरी, नीतेश कश्यप, पुनीत सक्सेना, नेहा सक्सेना, मनोज गुप्ता,अंशुल गुप्ता, कृतिका यूथ डेवलपमेंट एकेडमी के कौशिक सक्सेना,नवोदित कवि लोकेश यादव अथक, ओमवीर सिंह राठौड़, अंशिका सक्सेना, सुधांशु सक्सेना, निशांत पाठक, दिशांत पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक हरिश्चन्द्र सक्सेना ब रफत खां द्वारा संयुक्त रूप से संचालन किया गया।


रिपोर्टर:- मनोज गुप्ता