रुड़की:– मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाँव अकबरपुर में आज रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए जिसके बाद दोनी पक्षो में खूनी संघर्ष शुरू हो गया दोनो पक्षो की ओर से एक दूसरे पर पथराव भी किया गया जिसमें दोनों पक्षो के करीब छह लोग घायल हो गए जिनमे से एक कि गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है बाकी घायलो को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।
जानकारी मिली है कि एक गाँव का जब्बार पक्ष रास्ते का भराव कर रहा था जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया विरोध के बाद भी जब जब्बार पक्ष ने रास्ते का भराव नही रोका जिसके चलते दोनो पक्षो में कहासुनी हो गई बात इतनी बड़ी की दोनों पक्षो के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े जिसके बाद दोनों पक्षो की ओर से एक दूसरे पर पथराव भी किया गया पथराव में दोनों पक्षो के करीब छह लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया घायलो में से एक कि हालात गंभीर बताई जा रही है जिसको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस का कहना है कि अकबरपुर गाँव ने दो पक्षो का झगड़ा हुआ है अभी दोनो पक्षो की ओर से तहरीर नही आई है तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता