सहारनपुर पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़


 


सहारनपुर:- चिलकाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी चेकिंग के दौरान धोलाहेड़ी गांव के रास्ते से बाग की तरफ से आ  रहे बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ में  पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। जिसमे दो बदमाश


1-बुरहान पुत्र खालिद निवासी दुमझेडा थाना चिलकाना 10 हजार का इनामी बदमाश है। 


2- आरिफ पुत्र शाहिद निवासी ग्राम सिखरोडा जिला हरिद्वार को पुलिस की गोली से घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया दी गया है। वही इस संबंध में थाना चिलकाना पर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


रिपोर्टर:- जोगेन्दर कल्याण