बदायूँ:- दातागंज के ग्राम जरोना कुल्हा देवरनिया में आज वृक्षारोपण महाकुम्भ के अन्तर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में माo धर्मेन्द्र कश्यप सांसद आँवला, विधायक दातागंज माo राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, नोडल अधिकारी श्री आकाश दीप IAS, जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री निशा अनंत, उपजिलाधिकारी दातागंज श्री कुंवर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह के द्वारा 51000 हजार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में सांसद कश्यप जी आज लगाए पौधों की जिम्मेदारी क्षेत्रवासियों के साथ विधायक जी ब जिलाधिकारी नहोदय के साथ सभी अधिकारियों को भी दी।
कार्यक्रम में संo पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुरधीरपुर की छात्राओं भारती शाक्य, दीप शिखा, रिंकी शाक्य को सरस्वती वन्दना प्रस्तुत करने का अवसर मिला, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दातागंज की छात्राओं द्वारा सुन्दर रंगोली बनायी गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सह समन्वयक फरहत हुसैन द्वारा किया गया।
रिपोर्टर:- मनोज गुप्ता दातागंज