आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ देश की सेवा करते रहे अरुण जेटली - सागर गोयल


 


रुड़की:- रुड़की के रामनगर चौक स्थित भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।


देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रामनगर चौक स्थित मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी के कार्यालय पर भाजपा के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व मोमबत्ती जलाकर कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि जेटली जी छात्र जीवन में ही भाजपा से जुड़े थे। आपातकाल के खिलाफ आवाज मुखर करते हुए आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ देश की सेवा करते रहे। साथ ही अरुण जेटली के निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि देश की सेवा में जेटली जी के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमोद गोयल, श्यामवीर सैनी, संजय अरोड़ा,डॉ.अनिल शर्मा, संजय कश्यप, अभिषेक चंद्रा, ललित मोहन अग्रवाल, शोभाराम प्रजापति, गौरव मेहंदीरत्ता, गौरव कौशिक,बीएल अग्रवाल, दीपू मेहंदीरत्ता, गौरव कालरा, धर्मवीर पिंकी, अरविंद गौतम आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता