धारा 370  और 35 A हटने पर युवा नेता  तनुज माहेश्वरी के कार्यालय पर मिठाई वितरण


 


बदायूं:-  भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेत्रतत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आज एक लाचार इतिहास को मिटाकर एक नया इतिहास लिखा है। सरकार ने आज धारा 370 को हटाने का ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है। जिसके उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सहसवान ने सहसवान नगर में मिठाई बाँट कर ख़ुशी व्यक्त की। 


मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मेरे साथ युवा मोर्चा के नगर महामंत्री तनुज माहेश्वरी , रंजीत क्षत्रीय, आकाश वाल्मीकि, रवि शंकर, मुनीश माहेश्वरी, रजत चाँडक, अर्जुन पाटकर, नितिन सक्सेना, मनोज शाक्य, हर्ष माहेश्वरी,शोभित शर्मा  विवेक सक्सेना, सुधीर सागर सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर:- बृजमोहन यादव