रूड़की:- श्री राम-कृष्ण संस्कृतिक मंच के सौजन्य से मालवीय चौक पर आनंदम ग्राउंड में श्री कृष्ण लीला का शुभारंभ किया गया। सात दिवसीय तक चलने वाली इस लीला का शुभारंभ नगर विधायक प्रदीप बत्रा एवं डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर नेत्र रोग विशेषज्ञ ने संयुक्त रूप से किया। वृंदावन से आए कलाकारों में व्यास आचार्य पंडित नारायण शर्मा ने लीला के प्रथम दिन देवकी वासुदेव का विवाह एवं कृष्ण जन्म का संपूर्ण चरित्र का चित्रण किया।
लीला का उद्घाटन के उपरांत नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में भक्ति की भावना प्रकट होती है। जो मनुष्य को नेक कर्मो की ओर लेकर जाती है। भगवान की भक्ति से ही अन्य को बुरे कर्मों को समाप्त किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे भक्ति के समारोह में अवश्य उपस्थित होना चाहिए। डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्री कृष्ण के रूप में अवतार लेकर अन्याय और जुर्म का नाश किया था। आज हमें उन्हीं के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता ह। जो उनके आदर्शो पर चलते हैं।उनको ही मोक्ष प्राप्त होता है। इस अवसर पर लीला मुख्य रुप से सतीश यादव, महेंद्र धीमान, भंवर सिंह, मनोज धीमान, नरेंद्र गुप्ता,विजय सिंह यादव, चौधरी जय कुमार, पहल सिंह, राकेश अग्रवाल, विकास बंसल, कालीचरण यादव, मनोज अग्रवाल, जगत सिंह यादव, राजवीर सिंह, नीरज गोयल, गौरव त्यागी, मुकेश पंवार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता