रूड़की:- भाजपा संगठन चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। भगवनापुर मण्डल में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा चुनाव अधिकारियों ने की। जिसके अनुसार मण्डल को 10 नवम्बर तक नया मण्डल अध्यक्ष मिल जाएगा।
भगवनापुर नगर पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला से चुनाव प्रभारी शोभाराम प्रजापति एवं मंडल चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी ने बताया भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल है यहां निर्वाचन प्रक्रिया से पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी में समान अधिकार रखता है चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि 1 सितंबर से 10 सितंबर तक प्राथमिक सदस्य सक्रिय सदस्यों की आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। 11 सितंबर से 20 सितंबर तक बूथ समिति का गठन किया जाएगा।1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक समितियों का गठन एवं आपत्तियों का निस्तारण पर निर्वाचित कमेटी की सूची तैयार की जाएगी। 1 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्वाचन मंडल अध्यक्ष की सूची तैयार कर आपत्तियों का निस्तारण किया जाना तय हुआ है। उन्होंने बताया भगवानपुर मंडल में एक नगर पंचायत, 20 ग्राम सभा, 36 ग्राम पंचायत, 6 न्याय पंचायत, 82 बूथ एवं छह शक्ति केंद्र शामिल हैं।
रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता