इटावा/बलरई:- बलरई थानाक्षेत्र के गाँव फकीरे मड़ैया निवासी सुभाष चंद्र पुत्र दीनानाथ उम्र 33 वर्ष का यमुना में डूबने से अभी तक उसका कोई सुराग नही लगा है। बुधवार की शाम 5 बजे सुभाष चंद खेतों पर काम कर रहा था तभी वह यमुना नदी के किनारे से होकर निकल रहा था अचानक पैर फिसलने से नदी में जा गिरा तब से उसका अभी तक कोई अता पता नही है।
उक्त युवक आगरा जनपद के चित्रहाट थानाक्षेत्र इलाके में अपने खेतों पर गया हुआ था जब ये हादसा हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि शाम मामला दोनों जनपदों के बीच होने के कारण संबंधित दोनों थानों की पुलिस देर शाम पहुंची लेकिन शाम के वक्त उसका रेस्क्यू करने पर कोई विचार नही किया।
गुरुवार सुबह 9 बजे के बाद से रेस्क्यू व सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नही लग सका है।
रिपोर्टर:- सुबोध पाठक